•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

पटना, शनिवार, दिनांक 14.10.2023ः श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।

Blog single photo

पटना, शनिवार, दिनांक 14.10.2023ः श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री कुमार रवि द्वारा आज जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री पूरन कुमार झा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि दिनांक 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2023 तक इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिदिन संध्या 06.00 बजे से इसकी शुरूआत होगी। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि ‘‘दशहरा महोत्सव’’ के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए प्रतिबद्ध रहे आयुक्त के सचिव, पटना प्रमंडल-सह-प्रभारी पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति, पटना श्री प्रीतेश्वर प्रसाद द्वारा एजेंडावार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आयुक्त के संज्ञान में लाया कि 2018 के बाद पहली बार दशहरा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों की विवरणी, भाग ले रहे कलाकारों तथा आवश्यक व्यवस्था के संबंध में विस्तार से बताया। डीएम डॉ. सिंह ने आयुक्त के संज्ञान में लाया कि जिला प्रशासन द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी तैयारी सुनिश्चित की जाएगी। दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। एसएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा की अचूक व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधीक्षक, यातायात ने बताया कि सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बेहतर ट्रैफिक प्लान रहेगा।आयुक्त श्री रवि ने कहा कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चे भी आ सकते हैं।

दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पेयजल की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वाटर एटीएम के साथ-साथ भवन निर्माण विभाग द्वारा संस्थापित सभी पेयजल सुविधाओं को क्रियाशील रखें। नगर निगम साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहनी चाहिए। पेसू निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

RDNEWS24.COM

Top