• Thursday, May 8, 2025
  •   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

कानून मंत्री कार्तिक सिंह को पद से हटाकर गन्ना विभाग पकड़ाया, विवाद के बाद CM नीतीश का बड़ा फैसला

Blog single photo

बिहार की महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह को पद से हटाते हुए अब उन्हें गन्ना उद्योग विभाग का मंत्री बना दिया गया है। गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को कानून विभाग का प्रभार सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। बता दें कि कार्तिक सिंह मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनके क्रिमिनल केस के चलते विवादों में आ गए थे। बिहार में इस महीने हुए राजनीतिक उथल-पुथल के बाद राज्य में नीतीश कुमार नेतृत्व में ही महागठबंधन की सरकार बनी।

नई सरकार के मंत्रियों का 16 अगस्त को राजभवन में शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह ने भी शपथ ली और वे कानून मंत्री बनाए गए। हालांकि इसके तुरंत बाद वे विवादों में आ गए। खबर आई कि जिस दिन वे शपथ ले रहे थे, उसी दिन उन्हें अपहरण के एक मामले में कोर्ट में जाकर सरेंडर कर रहे थे। यह मुद्दा देशभर में छा गया। विपक्षी दल बीजेपी ने कार्तिक सिंह को बर्खास्त करने की मांग की।

Top