•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

खरना का प्रसाद खाने सीएम नीतीश पहुंचे भाजपा MLC मयूख के घर,

Blog single photo

खरना का प्रसाद खाने सीएम नीतीश पहुंचे भाजपा MLC मयूख के घर, अटकलें तेज

    पटना : चैती छठ का आज दूसरा दिन है। शनिवार को कद्दू-भात के आयोजन के बाद रविवार को खरना का आयोजन हुआ। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। इन सब के बीच खरना प्रसाद के बहाने बिहार में सियासत भी तेज हो गई। सीएम नीतीश कुमार रविवार को भाजपा नेता संजय मयूख के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। नीतीश कुमार बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख के सरकारी आवास पर कुछ देर रूके, प्रसाद ग्रहण किए और फिर वापस लौट गए। सीएम नीतीश से पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी पहुंचे थे।

सीएम नीतीश का बीजेपी नेता के घर जाने के बाद से ही सियासी गलियारे में एक ही सवाल तैर रहा है कि क्या बिहार में खेला होने वाला है। दरअसल, कयास लगे भी क्यों नहीं? लगभग एक साल पहले भी नीतीश कुमार कुछ इसी तरह राबड़ी आवास भी गए थे। उस वक्त भी चर्चाएं तेज हो गईं थी। और 6 महीने के अंदर ही नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए। 

अमित शाह के खास हैं मयूख 
    बता दें कि संजय मयूख बिहार बिहार विधान परिषद् के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। मीडिया सेल के सह संयोजक भी हैं। कहा जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबियों में से एक संजय मयूख भी हैं। यही कारण है कि नीतीश कुमार का संजय मयूख के घर जाना कई सियासी सवाल खड़े हो रहे हैं।

RDNEWS24.COM

Top