•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगी ,

Blog single photo

मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगी और पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके के धक्करी गांव की है। बताया गया कि खाना पकाने के दौरान रसोई में गैस सिलिंडर डालने से लीकेज होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए हैं।सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद गांव में अफ्रा-तफरी मच गई।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चांदनी देवी अपने घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप अचनाक खुल गया और पूरे कमरे में गैस फैल गई। पूरे कमरे में देखते ही देखते आग लग गई, जिसमें घर की महिला, सहित 5 व्यक्ति झुलस गई.

RDNEWS24.COM

Top