•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

BJ P की बैठक 2024 बहुमत से भाजपाइयों की जीत ,

Blog single photo

BJ P की बैठक 2024  बहुमत से भाजपाइयों की जीत ।
बिहार भाजपा की क्षेत्रीय बैठक स्थानीय मीठनपुरा स्थित होटल द पार्क के सभागार में संपन्न हुई. बैठक में 4 जिले क्रमशः मुजफ्फरपुर, वैशाली ,सीतामढ़ी एवं शिवहर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित लगभग 150 प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक का उद्घाटन बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओजा सहित मंचासीन प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद एवं शिवहर सांसद रामा देवी ने संयुक्त रूप से डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. 

बैठक के स्वागत सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओजा एवं मंचासिन नेताओं का शौल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु ने अगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं करणीय कार्य की पूरी जानकारी दी.वहीं बैठक को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता हमारे व्यवहार एवं कार्य से प्रभावित होता है.

आप जैसा व्यवहार और कार्य करेंगे कार्यकर्ता वही सीखेंगे. कार्य करके दिखाइए वही आपसे नीचे के कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण होगा. उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा विकट रही है संघर्षमय रही है उसकी जितनी भी कल्पना की जाए काफी कठिन है. उस यात्रा के बाद आज जो परिणाम आया है वह संघर्ष का प्रतिफल है जिसके लिए न जाने कितने कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खफा दिया तब जाकर हम यहां पंहुचे हैं.उन्होंने कहा कि बिहार में आज हम विपक्ष में हैं लेकिन हमारी अपेक्षा है कि अगामी 2024 एवं 2025 में लोकसभा के 40 का 40 सोटों पर विजय होगी वहीं विधानसभा के चुनाव में दो तिहाई बहुत से विजयी होंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है. ऐसे में जनता से हमे विस्वास जितना होगा.

RDNEWS24.COM

Top