भाजपा के सदस्य हुए डॉ प्रभात चंद्रा
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 19 मई ::
पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पटना पहुंचें। उनके पटना पहुंचने पर जदयू (कलमजीवी प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने अपने समर्थकों और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आर सी पी सिंह का गर्मजोसी से स्वागत किया और उनके काफिले के साथ भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में केन्द्रीय विद्यालय के समीप जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आर सी पी सिंह की स्वागत की तैयारी पूर्व से कर रखा था, जहां आर सी पी सिंह की काफिला थोड़ी देर रुकी जहां बड़े पुष्प हार, पुष्प माला, पुष्प वर्षा और जयकार के नारों से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद काफिला वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान किया। आर सी पी सिंह पूर्वाह्न 11.25 बजे नयी दिल्ली से पटना

पहुंचें और अपने कार्यकर्ताओं के हुजुम के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचें, जहां बड़ी संख्या में भाजपा के लोगों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत बीजेपी के कई बड़े नेता उपस्थित थे। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ प्रभात चंद्रा के साथ उपस्थित रहने वालों में राजीव सिन्हा, अनुराग समरूप, विजय कुमार श्रीवास्तव, रोहितेश कुमार सिन्हा, डॉ आर के गुप्ता एवम जितेन्द्र कुमार सिन्हा प्रमुख थे।

RDNEWS24.COM