•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

नीट की छात्रा की मौत की मामला की जाँच सीबीआई करें- नारी सुरक्षा सेना

Blog single photo

पटना - नारी सुरक्षा सेना के तत्वावधान में नीट छात्रा की नृशंस हत्या के विरोध में  आक्रोश मार्च का आयोजन डाकबंगला चौराहा से जे पी गोलंबर तक  किया गया। इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया और घटना के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।

आक्रोश मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि यह घटना केवल एक छात्रा की हत्या नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा और छात्र सुरक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न है। यदि दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड नहीं मिला, तो ऐसी घटनाएँ समाज में भय और असुरक्षा को और बढ़ाएँगी।

आक्रोश मार्च के उपरांत नारी सुरक्षा सेना द्वारा निम्नलिखित माँगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं जिसके अंतर्गत उक्त छात्रा हत्या कांड की सीबीआई से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए , हत्या में संलिप्त सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा, सुरक्षा एवं न्यायिक सहायता प्रदान की जाए , शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में छात्रा सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
तथा राज्य स्तर पर नारी सुरक्षा एवं छात्र सुरक्षा नीति को सख्ती से लागू किया जाए तथा लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

इस अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष गांधीवादी प्रेम कुमार ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों को कठोर सजा नहीं दी जाएगी, तब तक संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेगा। यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि न्याय, मानवाधिकार और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए है।

नारी सुरक्षा सेना ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि वे इस घटना को अत्यंत गंभीरता  से लें और नारी एवं छात्र सुरक्षा को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखते हुए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें । पंडित संजय कुमार झा ने चिकित्सको की भूमिका पर गम्भीर सवाल उठाते हुए कहा कि चिकित्सक किस दबाव में झूठा और मनगढ़ंत रिपोर्ट जारी कर घटना को लीपापोती का कुकृत्य किया है दोषी चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए । प्रेरणा विजय ने सरकार से मांग किया है कि हॉस्टल और लॉज खोलने के लिए लाइसेंस को अनिवार्य किया जाए । नारी सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह ने अपराधीयो को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है  थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए साथ ही पूरी मामला पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे । मार्च में हजारों लोगो ने भाग लिया । मार्च में तारा कुमारी,गुड़िया शर्मा , शालनी सिंह, अनवरा अली , अमृत राज, प्रबोध तिवारी,सोनु पटेल,एन के सिंह उर्फ लल्लु , तरुण कुमार ,समीर कुमार, सुमित कुमार, सूफी खातून ने अपना विचार प्रकट किया ।

Top