•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

उपेन्द्र कुशवाहा डिप्टी सीएम बनेंगे ?

Blog single photo

उपेन्द्र कुशवाहा डिप्टी सीएम बनेंगे ? सरकार में एक डिप्टी सीएम का पद खाली है. क्या डिप्टी सीएम के खाली पद पर नीतीश कुमार अपने नेता कुशवाहा को बिठायेंगे? इस पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसके पहले बिहार की नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने के सवाल को उपेन्द्र कुशवाहा सिरे से खारिज करते रहे थे. लेकिन इस बार जब डिप्टी सीएम बनने का सवाल आया तो जवाब मुख्यमंत्री के लिए छोड़ दिया।

कुशवाहा बनेंगे डिप्टी सीएम 

दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा ने आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था। पीसी में कुशवाहा ने कई मसलों पर अपनी राय रखी। एक सवाल डिप्टी सीएम को लेकर पूछा गया। उपेन्द्र कुशवाहा से पूछा गया कि जब नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री थे तब भाजपा कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम थे. अब नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं. वर्तमान में सिर्फ  तेजस्वी यादव के रूप में एक डिप्टी सीएम हैं. उफ मुख्यमंत्री का एक पद खाली है.

RDNEWS24.COM

Top