•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

 बक्सर में खनन पदाधिकारियो ने बड़ा खेल कर दिया है

Blog single photo

 बक्सर में खनन पदाधिकारियो ने बड़ा खेल कर दिया है. 18 मई की रात्रि में जिला प्रशासन के अधिकारियो ने लाल बालू के काला कारोबार में शामिल यूपी के बॉर्डर से 45 ट्रक को जब्त कर पूरे बिहार में हड़कम्प मचा दिया था. अखबार से लेकर, टीवी एवं सोशल मीडिया में जब खबरे प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो 19 मई को खुद जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और एसपी मनीष कुमार बक्सर यूपी के बॉर्डर पर जांच करने पहुँच गए हालांकि उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा इसी बीच खनन विभाग के अधिकारियो ने लेनदेन कर 45 में से 23 ट्रक को छोड़ दिया और मात्र 22 पर ही एफआईआर दर्ज अपने ही बयान के जाल में फंसे डिप्टी कलेक्टर I

डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी से 18 मई की रात्रि में जब मीडिया ने बालू लदे ट्रकों पर हुई कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि 45 से अधिक ट्रक को जब्त किया गया है सभी का चालान बक्सर तक ही वैध था उसके बाद भी ये लोग लाल बालू की तस्करी के लिए उतरप्रदेश में जा रहे थे. यूपी के बॉर्डर से सभी ट्रक को जब्त किया गया है. सभी को नया बाजार ले जाया जा रहा है. एफआईआर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद अखबार से लेकर टीवी एवं सोशल मीडिया में बयान के आधार पर कुल 45 ट्रकों पर कार्रवाई होने की खबर छपी और अगले दिन जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान खुद बॉर्डर पर जांच करने पहुँच अपने ही बयान के जाल में फंसे डिप्टी कलेक्टर I

बालू को बना दिया कोयला और सीमेंट 45 ट्रकों पर लदे लाल बालू का चालान देख उसे जब्त करने के बाद मात्र 22 पर ही एफआईआर होने की बात जब खनन निरीक्षक आकाश कुमार पांडे से पूछा गया की प्रभारी खनन पदाधिकारी ने 45 ट्रकों को जप्त होने का बयान दिया था तो 22 पर ही एफआईआर क्यो दर्ज हुआ जिस पर सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि 22 गाड़ियां ही पकड़ी गई थी और 22 पर एफआईआर हुआ है. जब्त कर ले जाने के दौरान कुछ गाडियो के चालक वाहन लेकर भागने में भी सफल हुए है. अन्य गाड़ियों पर कोयला और सीमेंट लदा हुआ था. 22 ट्रकों पर एफआईआर करने के लिए मुझे दिया गया और हमने कर दिया. वरीय अधिकारी क्या कहते है उसका जवाब वही देंगे I

RDNEWS24.COM

Top