•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

पत्नी के निधन की खबर मिलते ही पति ने भी दम तोड़ा ,

Blog single photo

हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के जारु गांव में एक साथ पति और पत्नी दोनों के देहांत को लोग अकाट्य प्रेम मान रहे हैं। बताया जाता है कि जारु गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग नंदकिशोर सिंह की पत्नी 84 वर्षीय कुंती देवी बिल्कुल स्वस्थ थी अचानक वह मूर्छित होकर गिर गई और जब तक कुछ कोई समझ पाता तब तक उनका निधन हो चुका था वहीं पर पत्नी के पास बैठे नंद किशोर सिंह इस सदमे से इतने आहत हुए कि उनका भी निधन कुछ पल में ही हो गया। दोनों दंपती की शव यात्रा एक साथ निकाली गयी तथा एक ही चिता पर गया के विष्णुपद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले से भी दोनों पति-पत्नी में काफी गहरा प्रेम था और पत्नी के निधन की खबर पाते ही तत्काल नंदकिशोर सिंह के भी प्राण निकल गए। दोनों की अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के लोग भी शामिल हुए।

RDNEWS24.COM

Top