•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम - सह - रात्रि भो

Blog single photo

बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह रात्रि भोज में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए। 2, देशरत्न मार्ग स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद भी उपस्थित थीं।

महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा एवं बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी ने महामहिम राष्ट्रपति का अभिवादन कर उनका स्वागत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विपिन मिश्रा एवं श्री अमरनाथ झा द्वारा शंखवादन कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वाति सिन्हा ने दुर्गा स्तुति पर आधारित कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। ध्रुपद गायक मल्लिक बंधुओं श्री प्रशांत मल्लिक एवं श्री निशांत मल्लिक ने शास्त्रीय संगीत का समां बांधा। स्वर कोकिला पद्म भूषण, प्रख्यात लोग गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा ने भी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, विभिन्न विभागों अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव सहित अन्य अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Top