•   Patna - 800020 (Bihar)
JusticeJunction24

नेपाल में आज होंगे राष्ट्रपति चुनाव,7 बजे आएंगे नतीजे ,

Blog single photo

नेपाल में आज होंगे राष्ट्रपति चुनाव,7 बजे आएंगे नतीजे

नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज यानी गुरुवार (9 मार्च) को होगा।
नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल और CPAN-UML के सुभाष चंद्र नेमबांग इस पद के लिए दौड़ में शामिल हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिनिधि सभा के दो पूर्व स्पीकर के बीच मुकाबला है।
आठ दलीय गठबंधन समर्थित उम्मीदवार राम चंद्र पौडेल  हैं, जबकि CPAN-UML की ओर से सुभाष नेमबांग को उम्मीदवार बनाया गया है।

हिमालयन देश नेपाल की मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। 

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक मतदान यहां संसद भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
आयोग शाम चार बजे से मतगणना शुरू करेगा और शाम सात बजे परिणाम घोषित होगा।

RDNEWS24.COM

 

Top